यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 9 जिलों में स्कूल बंद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 9 जिलों में स्कूल बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, संभल, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर सहित 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, हरदोई, कानपुर, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया और मऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई। कई शहरों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

खराब मौसम और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और कासगंज समेत नौ जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

राजधानी लखनऊ में सुबह से घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन और हमीरपुर सहित कई जिलों में व्यापक वर्षा के आसार हैं। महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *