संदिग्ध परिस्थियों में छात्रा ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

टेंशन के कारण छात्रा अंजलि पाल ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।यह दर्दनाक हादसा।कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धसुआ निवासी राजेश कुमार पाल के घर की है।राजेश कुमार पंजाब प्रान्त के जनपद भटिंडा में सैनिक पद पर कार्यरत हैं घर पर उनकी 20 बर्षीय पुत्री अंजलि 18 वर्षीय पुत्र ललित एवं पत्नी रागिनी रहतीं हैं। बीते दिन सुबह ललित कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर चला गया पत्नी भी कहीं चली गई। इसी दौरान अंजलि ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ललित दुकान बंद कर रात करीब 9 बजे घर पहुंचा। दरवाजा ना खुलने पर पड़ोस की छत से होकर अपने घर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर पड़ोस की छत से होकर अपने घर में गया।तो बेड पर अंजलि के लहूलुहान शव को देखकर

भौंचक्का रह गया। पुलिस को देर रात घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल यह पता नहीं चल सका अंजलि क्यों आत्महत्या की है अंजलि बीएससी कर रही थी।अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ तेज सिंह एवं चौकी इंचार्ज शिव कुमार ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को कब्जे में ले लिया फारेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।पड़ोसियों में इस बात की चर्चा रही यदि सैनिक की राइफल घर पर नहीं होती तो घटना टल सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तेज़ सिंह ने मीडिया को बताया कि युवती के द्वारा गोली मारने के कारण का पता नहीं चल सका।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *