लापरवाही पर एक्शन: सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन का वेतन कटा, स्वीपर को फटकार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

लापरवाही पर एक्शन: सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन का वेतन कटा, स्वीपर को फटकार

मैनपुरी (अजय किशोर) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी गुप्ता ने मंगलवार को सीएचसी किशनी और पीएचसी रामनगर का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 12.30 बजे किशनी सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने ओपीडी, लैब, एक्स-रे और लेबर रूम की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिनेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट अतुल कुमार गुप्ता और आयुष्मान मित्र पीयूष पांडे का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया।

इसके बाद दोपहर 1.30 बजे सीएमओ ने पीएचसी रामनगर का रुख किया। वहां मेडिकल अफसर जितिन चौहान छुट्टी पर थे, जबकि स्टाफ नर्स प्रीति यादव और फार्मासिस्ट विशाल मिश्रा उपस्थित मिले। अस्पताल में गंदगी देखकर सीएमओ ने स्वीपर अवनीश कुमार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराएं और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन कर्मचारियों की ग्रुप फोटो व्हाट्सएप पर भेजें। इस दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *