अमरोहा में शराब ठेका हटाने की मांग:आबादी और मंदिर के पास होने से महिलाओं की सुरक्षा को खतरा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में शराब ठेका हटाने की मांग:आबादी और मंदिर के पास होने से महिलाओं की सुरक्षा को खतरा

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

अमरोहा की तहसील धनौरा के ग्राम कमेलपुर के ग्रामीणों ने सरकारी देशी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि यह ठेका आबादी क्षेत्र और शिव मंदिर के पास स्थित है, जिससे गांव में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

कमेलपुर के ग्रामवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि धनौरा-कमेलपुर मार्ग पर स्थित इस ठेके के आसपास चार कैंटीन भी संचालित हैं। ठेकेदार और सेल्समैन की मिलीभगत से सुबह 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोग नशे में आबादी वाले घरों में घुस जाते हैं। वे दिन में अकेली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। दिन के समय ज्यादातर पुरुष मजदूरी पर बाहर होते हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं।

ठेके के पास होने के कारण छोटे बच्चे भी शराब और बीयर का सेवन करने लगे हैं, जिसका उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सुबह शिव मंदिर और देवता मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं पर भी शराबी अश्लील टिप्पणियां करते हैं।

इन समस्याओं के चलते कई परिवार ठेके के आसपास से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव की आबादी और धार्मिक स्थलों के पास बने इस सरकारी देशी शराब के ठेके को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *