अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि से जेसीबी, ट्रक और ट्रैक्टर सीज

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि से जेसीबी, ट्रक और ट्रैक्टर सीज

मैनपुरी (अजय किशोर) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद मैनपुरी में अवैध खनन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। तहसील करहल के ग्राम मोहम्मदपुर में अवैध खनन की गुप्त सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन, दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। जिलाधिकारी को मिली शिकायत के बाद उप मजिस्ट्रेट करहल के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जब मौके पर निरीक्षण किया, तो वहां सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन कार्य चलता हुआ पाया गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगी जेसीबी (संख्या यूपी-75 सी.टी.-1882) और तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष कुर्रा की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसके साथ ही खनिज विभाग द्वारा किए गए सत्यापन में दो ट्रकों (संख्या यूपी-82 ए.टी.-7577 और यूपी-75 सी.टी.-6162) को निर्धारित क्षमता से अधिक मोरंग का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालकों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज पेश न कर पाने के कारण दोनों ट्रकों को उत्तर प्रदेश उप खनिज (परिहार) नियमावली-1963 के नियम 65 के तहत सीज कर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस बड़ी कार्रवाई पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ न सिर्फ भारी अर्थदंड लगाया जाएगा, बल्कि प्राथमिकी दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जा रही है, जिसके तहत पिछले दो महीनों में सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *