अमरोहा में खेत जा रही किशोरी को ईख में खींचा:गांव के युवक ने छेड़छाड़ की, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में खेत जा रही किशोरी को ईख में खींचा:गांव के युवक ने छेड़छाड़ की, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही युवती को अकेला पाकर गांव के युवक ने ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवती अपने खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी युवक सोनू ने उसे अकेला देख लिया। आरोपी ने युवती को जबरन ईख के खेत में घसीट लिया और वहां अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

युवती ने खुद को छुड़ाने के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़े, जिसे देखकर आरोपी सोनू खेत छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारजन रजबपुर थाने पहुंचे और तहरीर सौंपी।

वहीं, इस मामले में रजबपुर थाना प्रभारी विकास कुमार ने शनिवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *