कायमगंज में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कायमगंज में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में थाना कायमगंज क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, जटवारा, मैनचौराहा, गल्ला मंडी, श्याम गेट, बजरिया, तहसील,व्यस्त चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को भी सुना। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नियमित पैदल गश्त और चेकिंग अभियान के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ-साथ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से नगरवासियों में विश्वास बढ़ा है और लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण कायम रखा जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *