शारदा कृपा सेवा संस्थान द्वारा काशीराम कॉलोनी में खाद्य सामग्री का वितरण
जनरल फोर्स ब्यूरो
एटा। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय शारदा कृपा सेवा संस्थान द्वारा आज काशीराम कॉलोनी की निर्धन एवं जरूरतमंद बहनों के बीच सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय कुमार वार्ष्णेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉली वार्ष्णेय तथा उनके परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में काशीराम कॉलोनी की बहनों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। उपस्थित महिलाओं ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष श्रीमती डॉली वार्ष्णेय, संरक्षक श्री संजय कुमार वार्ष्णेय सहित संस्थान के अन्य सहयोगी एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
संस्थान की ओर से कहा गया कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता एवं सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता है।”
