Hathras News : 11,000 वोल्ट करंट से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे बड़े सवाल

2 Min Read

Hathras News : 11,000 वोल्ट करंट से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे बड़े सवाल

सिकंदराराऊ क्षेत्र के हवीपुर गांव में हादसा, 15 मिनट तक नहीं काटी गई बिजली, मौके पर ही युवक की मौत

हाथरस। जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव हवीपुर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 11,000 वोल्ट के हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के पिता ओमवीर सिंह के अनुसार, उनका पुत्र विनोद कुमार सुबह करीब 6:30 बजे घर से बाहर गया था। इसी दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक ध्वस्त प्राथमिक विद्यालय के सामने बिजली के पोल से टूटा हुआ तार सड़क पर गिरा पड़ा था, जिसमें तेज करंट दौड़ रहा था।

जैसे ही विनोद कुमार उस तार के संपर्क में आया, वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया और तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों—जे.ई. और एस.डी.ओ.—को सूचना देकर बिजली कटवाने की गुहार लगाई।

आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब 15 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *