न्यायालय परिवार ने दी भावुक विदाई, जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र सम्मानित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

न्यायालय परिवार ने दी भावुक विदाई, जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र सम्मानित

एटा। जनपद न्यायालय एटा में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चंद्र के सम्मान में सोमवार को एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। न्यायालय परिषद के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित न्यायालय परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अनिल कुमार ने मंच संचालन करते हुए कहा कि श्री दिनेश चंद्र का कार्यकाल न्यायालय परिवार के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करते हुए न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री दिनेश चंद्र को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यवहार सदैव सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक रहा। उन्होंने कर्मचारियों को परिवार की तरह सम्मान दिया तथा न्यायालय में अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया।

कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने संबोधन में उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कई अवसरों पर समारोह का वातावरण भावुक भी हो उठा।

वक्ताओं ने कहा कि श्री दिनेश चंद्र ने एक कुशल प्रशासक और न्यायिक अधिकारी के रूप में न्यायालय के कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित की। उनके नेतृत्व में न्यायालय परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।

इस अवसर पर अक्षय कुमार, आनंद मिश्रा, राजेश यादव, राहुल गुप्ता, मनोज बघेल, आशीष माथुर, आसिफ बेग, धीरज कुमार, महेश सोलंकी, टीना यादव एवं दीपेश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं न्यायालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने श्री दिनेश चंद्र के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *