जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का ₹191 करोड़ के गंगा पुल निर्माण का दौरा, दी चेतावनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सेतु को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने करीब ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजामों और तय समयसीमा को लेकर अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। उन्होंने विशेष रूप से पहुंच मार्ग के उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां कटान की आशंका बनी हुई है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली गई।

डीएम ने गंगा किनारे कराए जा रहे पिचिंग कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन भी किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कटान प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की क्षति न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह पुल बनने के बाद फर्रुखाबाद और हरदोई के बीच आवागमन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *