कायमगंज/फर्रुखाबाद।
नगर के जे.के. बुलाकी मार्केट स्थित पटवन गली रविवार को उस समय स्वर्णकार समाज के लोगों से खचाखच भर गई, जब ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रदेश, जिला और नगर पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, प्रदेश सचिव नितिन वर्मा, जिला चेयरमैन डॉ. संजय वर्मा, जिला प्रभारी अजय वर्मा उर्फ मुन्ना सहित नगर इकाई के नव नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज अपने अधिकारों, व्यापारिक हितों और सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संगठित रहा है और आगे भी मजबूती से कार्य करता रहेगा। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने और समाज हित में आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा, नगर महामंत्री अमन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुमित वर्मा (मोनू), संरक्षक शिवशरण वर्मा, मुकेश वर्मा (बुलाकी), स्नेह कुमार, राजेश वर्मा (टोनी) सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन किया गया।
हाइलाइट्स:
कायमगंज में स्वर्णकार समाज का भव्य सम्मान समारोह
नव नियुक्त प्रदेश, जिला व नगर पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
समाज हित और व्यापारिक समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद|
