मदर्स डे स्पेशल : शकुंतला देवी कॉलेज में उमड़ा ममता का सैलाब, बेटियों के गीतों ने किया भावुक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

मदर्स डे के अवसर पर कायमगंज नगर स्थित शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को एक भावनात्मक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बेटियों ने अपनी प्रतिभा के जरिए मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीतों, चित्रकला प्रदर्शनी और मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे एवं सम्मानित अतिथि मनोज गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित माताओं का बैच लगाकर स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और इस तरह के आयोजन बच्चों को रिश्तों की अहमियत समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। छात्रा आस्था ने मां को समर्पित गीत गाकर ऐसा भावुक माहौल बना दिया कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छात्राओं ने मां के विभिन्न रूपों को बेहद खूबसूरती से चित्रों के माध्यम से दर्शाया। प्रदर्शनी में ममतामयी मां, शक्ति स्वरूपा मां और वर्किंग मदर जैसे विषयों पर बनाई गई कलाकृतियों की अतिथियों ने सराहना की।

मदर्स डे को खास बनाने के लिए विद्यालय ने माताओं के लिए भी कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। एक मिनट में गुब्बारा फुलाना, चेहरे पर बिंदी लगाना, एक तीली से मोमबत्ती जलाना और सुई-धागा हाउजी जैसे खेलों में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी का माहौल बना दिया और माताएं भी अपने पुराने दिनों की यादों में खो गईं।

प्रतियोगिताओं में विजयी माताओं को विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या वेणू सिंह और प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, प्रिया द्विवेदी, शोभा यादव और विकास श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

मदर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम ने मां-बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को यादगार अंदाज में प्रस्तुत किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *