एटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही
एटा। जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाए गए विशेष अभियान *”कार – बार”* के तहत जनपदीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 60 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
इस अभियान के दौरान थाना वार कार्यवाही का विवरण इस प्रकार रहा:
* थाना रिजोर: 23
* थाना बागवाला: 12
* थाना जैथरा: 08
* थाना अलीगंज: 07
* थाना पिलुआ: 06
* थाना अवागढ़: 04
कुल मिलाकर 60 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की घटनाओं को रोकने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें।
