खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप, बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जब्त |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपना रुख पूरी तरह सख्त कर लिया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आईटीआई चौकी के पास आवास विकास स्थित खानपुर में औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को रोका और चालकों से खनन व परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे। लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनन और अवैध परिवहन का पाए जाने पर दोनों वाहनों को तत्काल कब्जे में ले लिया गया।

जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आईटीआई चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कादरीगेट पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। खनन विभाग और पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है, ताकि उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके।

डीएम के कड़े तेवर, जीरो टॉलरेंस नीति लागू

इस कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जमीनी स्तर पर अभियान को और तेज किया जाए।

जनता से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। कहा गया है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बालू/मिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा हो, तो तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

इस सख्त कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि फर्रुखाबाद में अब खनन माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं बची है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *