तपती धूप में फाल्ट सुधारने के बजाय घास छीलते दिखे लाइनमेन: वीडियो वायरल, विभाग पर उठे सवाल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र स्थित रूटौल बिजली उपकेंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के जेई के आदेश पर संविदा कर्मियों से तकनीकी कार्य के बजाय घास छिलवाई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि जहां एक ओर भीषण गर्मी में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच चुका है और लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाइन फाल्ट ठीक कराने की जगह संविदा लाइनमैनों से उपकेंद्र परिसर में घास साफ कराई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई कर्मचारी झुलसाती धूप में जमीन पर झुककर घास छीलने में लगे हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के आदेश न केवल कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं, बल्कि उनकी जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गर्मी के इस भीषण दौर में लाइनमैनों से तकनीकी कार्य के बजाय इस तरह के काम लेना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

मामले के सामने आने के बाद अब यह देखना होगा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यह वीडियो विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *