फर्रुखाबाद/
जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद शनिवार और रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर हालात बेकाबू हो गए। हजारों परीक्षार्थियों की अचानक उमड़ी भीड़ के सामने परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अभ्यर्थियों को बसों में चढ़ने के लिए खिड़कियों का सहारा लेना पड़ा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना रहा।
सीट के लिए मची अफरा-तफरी

परीक्षा समाप्त होते ही घर लौटने की जल्दबाजी में युवाओं के बीच बसों में सीट को लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी शुरू हो गई। मुख्य दरवाजों से जगह न मिलने पर कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से बस में घुसते नजर आए। यह नजारा पूरे बस स्टैंड पर अव्यवस्था और लापरवाही की तस्वीर बयां कर रहा था।
अतिरिक्त बस भी साबित हुई नाकाफी इटावा रूट पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त बस चलाई गई, लेकिन वह कुछ ही मिनटों में भर गई।
दर्जनों युवक बस के पायदानों पर लटककर सफर करने को मजबूर हुए
कई अभ्यर्थी बस में चढ़ ही नहीं सके हरदोई रूट पर भी हाल बेहाल हरदोई जाने वाले अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
करीब 40 मिनट से ज्यादा समय तक बस का इंतजार
पूछताछ काउंटर पर लगातार भीड़ स्टेशन इंचार्ज के पास शिकायतों का अंबार
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बसों में इस तरह की ओवरलोडिंग, खिड़कियों से चढ़ना और पायदान पर लटककर यात्रा करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो जान-माल का नुकसान हो सकता है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इतनी बड़ी परीक्षा के बावजूद परिवहन की समुचित व्यवस्था न होना प्रशासनिक तैयारी पर सवाल खड़े करता है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।
होमगार्ड परीक्षा के बाद फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर जो हालात बने, वे केवल अव्यवस्था नहीं बल्कि संभावित खतरे की चेतावनी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी सुधारता है।
