लगभग 5 वर्षीय मासूम बच्चे को पिता ने खुलेआम बीयर पिलाई , विडियो वायरल |

2 Min Read

फर्रुखाबाद/

मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपने ही 5 वर्षीय मासूम बच्चे को खुलेआम बीयर पिलाता नजर आया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बच्चे को बाइक पर बैठाकर शराब पिला रहा था।

इस दौरान राहगीरों ने जब उसे टोका तो पिता ने बेपरवाही से जवाब दिया— “ये पीता है बीयर शराब”। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

मासूम की सेहत से खिलवाड़ एक छोटे बच्चे को इस तरह शराब पिलाना उसकी सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम उम्र में शराब का सेवन बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर बेहद खतरनाक असर डाल सकता है।

कानून व्यवस्था पर सवाल घटना सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं—

क्या अब कानून का डर खत्म हो चुका है?

बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग कितने सजग हैं?

कहां का है मामला?

यह वायरल वीडियो कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के पक्कापुल इलाके का बताया जा रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *