फर्रुखाबाद:
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगते ही महिला गीता पाल की मौत हो गई।पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक, डाक्टर व कम्पाउन्डर को हिरासत में ले लिया है।गीता थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यायमतपुर खेड़ा की शैलेन्द्र पाल की पत्नी थी श्रीमती गीता आज दोपहर अपने पुत्र करन के साथ बाइक पर बैठकर बुखार की दवा लेने बजरिया रोड स्थित आदेश मेडिकल स्टोर पर गई थी।वहां डाक्टर राहुल शर्मा ने गीता को देखा,डॉक्टर के कहने पर कंपाउंडर हरदीप यादव ने गीता के इंजेक्शन लगाया।इंजेक्शन लगते ही महिला ने दम तोड दिया गीता के साथ गए गांव के अंकित पुत्र रामकिशन ने 112 को फोन किया 112 के साथ मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह,बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह,तिकोना चोकी इंचार्ज संजीव सिंह,एवं कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे।इससे पूर्व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी पुलिस ने जांच की कि घटना स्थल किस थाने का है मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष की गाड़ी में गीता का शव रखकर ले जाया गया। थाना पुलिस ने मोहल्ला सेनापति निवासी मेडिकल स्टोर के मालिक आदेश शर्मा,उनके भाई डाक्टर राहुल शर्मा,एवं कम्पाउन्डर हरदीप यादव को थाने ले गई है।गीता के तीन पुत्र अर्जुन,करन,रिशू व एक पुत्री काजल है।पति शैलेन्द्र पाल दूध का व्यापार करते हैं।यह जानकारी गांव के निवासी अंकित ने दी।
