दबंगों ने रात के अंधेरे में सरकारी जमीन पर बोई गेहूं की फसल काटी, चार पर केस दर्ज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद/

गंगा कटरी के ग्राम समैचीपुर चितार में सरकारी जमीन पर तैयार की गई गेहूं की फसल को दबंगों ने रात के अंधेरे में कटवा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल पंकज चौहान ने चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार समैचीपुर चितार में गाटा संख्या 33, रकबा 0.454 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर आरोपियों ने अवैध रूप से गेहूं की फसल बो दी थी। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने जांच की। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया और हिदायत दी गई थी कि जुर्माना जमा किए बिना फसल नहीं काटी जा सकती। जुर्माना अदा करने के बाद ही फसल काटने की अनुमति दी गई थी।

लेखपाल पंकज चौहान ने तहरीर में बताया कि इसके बावजूद सुरजीत कुमार पुत्र विनोद कुमार, मनोज कुमार व मुकेश कुमार पुत्रगण नरसिंह निवासी समोचीपुर चितार तथा वेदपाल पुत्र बाबूराम निवासी गुटेटी दक्षिण ने नियमों की अनदेखी कर रात में ही पूरी फसल कटवा ली। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने चारों आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर सौंपी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *