पंडाबाग मंदिर में युवती को कपड़े बदलने की सुविधा न देने पर भक्तों का हाईवोल्टेज ड्रामा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद:

युवती को ड्रेस बदलने के लिए कमरा न खोलने पर श्री पांडेश्वर नाथ महाराज मंदिर में भक्तों ने हंगामा मचाया। मंदिर कमेटी के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने सत्संग भवन से लेकर मंदिर के सभी कमरों में ताले लगवायें है।तालों की चाभी मंदिर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदार श्याम के पास रहती है।आज प्रातः 10 बजे की आरती के बाद रुपापुर के परिजन लड़की को वर पक्ष के लोगों को दिखाने के लिए मंदिर में लाए थे। लड़की को कपड़े बदलने थे।परिजनों ने श्याम के पास जाकर चाबी मांगी तो उसने तो उसने यह इकाई कर चाबी देने से मना कर दिया कि पहले ढाई सौ रुपयों की रसीद कटवाओ, तभी चाबी मिलेगी। परेशान परिजनों ने वहां मौजूद ओमकार शुक्ला,राहुल वर्मा, अमित कुमार को घटना की जानकारी देते हुए चाबी दिलवायें जाने की फरियाद की जानकारी मिलने पर दो दर्जन से अधिक भक्तों ने मंदिर में हंगामा मचाया।हंगामा मचने से भयभीत होकर दुकानदार श्याम ने कमरा को खोल दिया।दरअसल मंदिर कमेटी के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी एआरटीओ पद से सेवानिवृत्त हैं वह और मनीष दीक्षित मंदिर की कमेटी में शामिल हैं।अनिल कुमार त्रिपाठी ने सत्संग भवन से लेकर सभी कमरों में ताले डलवाये है जिससे मंदिर में भजन गाने बाली महिलाए पेड की नीचे भजन गाती है मंदिर परिसर में गंदगी का साम्राज्य रहता है।विगत कई वर्षों से वैवाहिक संबंध के लिए परिजन जब लड़की दिखाने जाते हैं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार श्याम ने बताया हमारा भाई दुकान पर मौजूद था कमेटी के मनीष दीक्षित ने हमें कमरा न खोलने की हिदायत दे रखी है।उन्होंने ने ही रसीद बुक दी है कि कमरा खोलने के लिए 251 बसूलो इसलिए चाबी नहीं दी गई थी।अब मैंने मनीष दीक्षित को चाबी वापस कर दी है। मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कमरों में ताले लगे हैं कोई कार्यक्रम होता है तभी ताले खोले जाते हैं। पुजारी पंडित गोपाल ने बताया हमारा इस अव्यस्था से कोई लेना देना नहीं है।हिन्दू रक्षा दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं भजन सम्राट आनन्द प्रकाश गुप्ता (मुन्ना पत्रकार )ने बताया कि भक्तों ने मुझसे शिकायत की थी तभी मैं भक्तों के साथ गया था। मैंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को हिदायत दे दी है कि एक हफ्ता के अंदर मंदिर परिसर के ताले खोल दे नहीं तो हिन्दू रक्षा दल कमेटी के लोग कमेटी बालों को मंदिर में घुसने नहीं देंगे और ताला तोड देंगे |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *