दबंगों का युवक पर जानलेवा हमला, गांव में फैली दहशत, आरोपी गिरफ्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/राजेपुर।

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। लाठी-डंडों और फायरिंग से हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी है। पीड़ित मुनेन्द्र सिंह पुत्र मदनपाल के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपनी पानी की टंकी पर पहरा दे रहा था। तभी गांव के ही धर्मपाल, प्रेमचंद, रामचंद्र (पुत्र इन्द्रजीत) और विश्राम पुत्र श्रीराम वहां पहुंचे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धर्मपाल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली मुनेन्द्र के कान के बेहद करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद अन्य हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिसमें मुनेन्द्र की पुत्री शिवानी, पुत्र शिवम और भाई सुशील सिंह घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मपाल को कंचनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

मामले की जांच दरोगा महेश कुमार को सौंपी गई है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गांव में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी-छोटी रंजिशें किस तरह बड़ी हिंसा का रूप ले सकती हैं, जिससे न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव की शांति भंग हो जाती है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *