अवैध खनन व परिवहन अब बर्दास्त नहीं:- जिलाधिकारी का सख्त रुख, 2 जेसीबी और 3 डम्पर सीज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद/

जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसने खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।

खनन अधिकारी ने थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर, चौकी नीमकरोरी इलाके में औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर 2 जेसीबी मशीन और 3 डम्पर पकड़े गए, जिनमें अवैध रूप से मिट्टी लदी हुई थी।

जांच के दौरान जब संबंधित लोगों से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को पुलिस की मदद से कब्जे में लेकर चौकी नीमकरोरी में खड़ा कराया और उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

प्रशासन द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

जिलाधिकारी का सख्त संदेश:

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार कार्रवाई से माफियाओं में डर, प्रशासन का सख्त संदेश – अवैध खनन अब बर्दाश्त नहीं!

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *