ध्वनि इंडियन गैस एजेंसी की मनमानी, बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं : उपभोक्ता परेशान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कायमगंज स्थित M/S ध्वनि इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। गैस बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे आम लोग परेशान हैं।

पीड़ित उपभोक्ता सुमन निवासी मोहल्ला चिलौली पठान ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन आज तक उन्हें गैस की सप्लाई नहीं मिली। वहीं एक अन्य उपभोक्ता जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 18 अप्रैल 2026 को गैस बुक कराई थी, परंतु उन्हें भी अभी तक सिलेंडर नहीं मिला।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

मामले की शिकायत जब जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सुरेंद्र यादव से की गई, तो उन्होंने “देखवाने” की बात कही, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं गैस एजेंसी के मालिक राजेश मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करेंगे या फिर उपभोक्ता इसी तरह परेशान होते रहेंगे?

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *