अचानक मकान के ऊपरी कमरे के दो छज्जे ढहे, दो मासूम बच्चियाँ दबी: एक गम्भीर |

3 Min Read

शमसाबाद/फर्रुखाबाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी, राजस्व विभाग की टीम मौके पर

शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मझली हवेली निवासी विजयपाल सक्सेना के घर उस वक्त चीख पुकार मच गई जब मंगलवार की सुबह11:00 बजे के करीब अचानक मकान के ऊपरी कमरे के दो छज्जे अचानक ढह कर नीचे गिर पड़े उस बक्त दरवाजे पर दो मासूम बालिकाएं खेल रही थी मलबे में दबने के कारण एक मासूम की हालत गंभीर हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई बताते है विजयपाल आधा दर्जन परिवार के लोगों के साथ मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार की रोजी रोटी चलाता है 25 मार्च को भाई के घर शादी समारोह के चलते तैयारियो के मध्य रिश्तेदारों का आना-जाना जारी है वैवाहिक कार्यक्रम में आमंत्रित होने के कारण नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबूरारा निवासी नीरज कुमारी पुत्री आर्य के साथ आई थी बताते है विजयपाल के घर में पत्नी मिथलेश कुमारी बड़ा बेटा आर्यन के अलावा एक पुत्री सौम्या उम्र नौ वर्ष यामनी उम्र6वर्ष के अलावा एक पुत्र आयुष उम्र 3वर्ष हैं 21अप्रैल की सुबह11:00 बजे के करीब मकान के ऊपरी कमरों में पहले ऊपर के कमरे का छज्जा अचानक भर भरा कर गिरा उसकी चपेट में नीचे के कमरे का भी छज्जा आ गया अचानक भर भराकर टूटे छज्जे के मलबे में जहां एक ओर सौम्या उम्र नौ वर्ष वर्ष दब गई वही रिश्तेदार आर्या भी मलबे में दब गई घटना की जानकारी के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया घबराए परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के सहयोग से पहले आर्या को बाहर निकाला बही घायल आर्या ने बताया मालवे में दीदी सौम्या दबी है लोगों ने मलबा हटाकर सौम्या को बेहोशी की अवस्था में निकाला सौम्या के सिर से खून बह रहा था गंभीर रूप से घायल मासूम बालिकाओं को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां घायल आर्या को उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया जबकि सौम्या का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेज दिया गया |

वहीं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल कर वापस लौट गई डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया गंभीर रूप से घायल सौम्या को सर में काफी गहरी चोटें आई हैं हमने प्राथमिक उपचार के बाद राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर करबा दिया

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *