ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अनियमितता का आरोप: जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट पर कई लोगों ने ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से संबोधित ज्ञापन सौंपा। आवेदकों ने भर्ती को शासनादेश के अनुसार न होने का दावा किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए योग्यतानुसार आवेदन पत्र जमा किए गए थे। कुल 3388 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 318 लोगों की सूची जिला विकास कार्यालय में चस्पा की गई थी।

आवेदकों ने आरोप लगाया कि निश्चित तिथि पर साक्षात्कार हुए, लेकिन साक्षात्कार में चयनित छात्रों की सूची न तो कार्यालय पर चस्पा की गई और न ही वेबसाइट पर अपलोड की गई। जब आवेदक जानकारी के लिए कार्यालय गए, तो उन्हें पता चला कि नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शासनादेश के अनुसार मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जानी थी। हालांकि, बिना सूची चस्पा किए ही 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए।

आवेदकों ने इस ‘अवैध चयन प्रक्रिया’ को निरस्त कर पात्रता सूची के आधार पर योग्य प्रार्थियों का चयन करने की मांग की है। वहीं, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती शासनादेश के अनुसार ही की गई है और यह साक्षात्कार के आधार पर हुई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *