अंबेडकर जयंती से पूर्व पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

2 Min Read

अंबेडकर जयंती से पूर्व पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

एटा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर और कोतवाली देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह भी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या झूठी सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *