अवैध कब्जा कर सरकारी भूमि पर बनाई बाउंड्री वाल, चला बुलडोजर, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई

2 Min Read

अवैध कब्जा कर सरकारी भूमि पर बनाई बाउंड्री वाल, चला बुलडोजर, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुरवा। उन्नाव में सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के अभियान के तहत की गई।

सरकारी ऊसर भूमि पर बाउंड्री बना किया गया था कब्जा

एसडीएम ने राजस्व टीम भेज कब्जा मुक्त कराई सरकारी भूमि

उन्नाव पुरवा। सरकार ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया है। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से गिरवा कब्जा हटवाया।

कस्बे के मुहल्ला राजा बाजार स्थित भूमि संख्या 164/4 रकबा 0.063 लगभग एक बीघा सरकारी अभिलेखों में ऊसर भूमि में दर्ज है। उक्त भूमि पर मुहल्ले के ही बबलू ने बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत किसी ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव से की थी। एसडीएम ने लेखपाल प्रशांत पांडेय को जांचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

लेखपाल की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया।

नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि कब्जा मुक्त हुई सरकारी भूमि की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया है। दोबारा कब्जा करने पर एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *