समाधान दिवस: एसडीएम के निर्देश- फर्जी आख्या पर होगी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच जरुरी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।

समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की जांच स्थल पर जाकर निष्पक्ष तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की औपचारिक या मनगढ़ंत आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी, बल्कि वास्तविक तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। ग्राम चित्रकूट की फूलमती ने विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने या गाटा संख्या 17 में ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की मांग की। वहीं उमाशंकर ने घर के सामने दबंग द्वारा जबरन घूरा डालने की शिकायत की। गोपालपुर की वेदवती ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

इस मौके पर तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, पूर्ति निरीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी शिकायतों के शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *