अमृतपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन जेएस पैलेस, भरखा में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, विचारधारा और जनसेवा के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य, नमामि गंगे के क्षेत्रीय सहसंयोजक एवं मंडल प्रभारी धीरेंद्र वर्मा, प्रशिक्षण अभियान प्रभारी एवं पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता तथा जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान (लाला भैया), श्याम सुंदर अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह परमार, सांसद रमेश अवस्थी के भाई अजय अवस्थी, प्रधान संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत पांडे, विभवेश सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री प्रभाकर त्रिवेदी व विवेक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अमृतपुर के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियों तथा कार्यसमिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वर्ग प्रमुख एवं जिला मंत्री अनुराग सिंह की विशेष सराहना की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
