हनुमान जयंती: किन्नर समाज के द्वारा हुआ विशाल भंडारे का आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

शमशाबाद |

हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम इस मौके पर श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाएं की कार्यक्रम में किन्नर समाज का विशेष योगदान रहा जानकारी के अनुसार गुरुवार को शमशाबाद नगर में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर यहां हनुमान जयंती के अवसर पर किन्नर समाज की शमसाबाद गद्दी मालिक हिना मिश्रा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शाकर प्रसाद ग्रहण करते हुए पवन पुत्र हनुमान के प्रति आस्था प्रकट की कार्यक्रम में भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं देवाधि आदि को भोग लगाने के साथ हुआ , श्रद्धालुओं को पूरी पकवान हलवा आदि का प्रसाद वितरण हुआ |

किन्नर हिना मिश्रा ने बताया किसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य समाज में प्रेम सौहार्द भाईचारा, एकता को बढावा देना है आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ भजन कीर्तन के उद्घोष से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय रहा |

श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं तृतीय विशाल भंडारे के आयोजन में किन्नर हिना मिश्रा पंडित सुमित्रा मेघा तथा मौसमी चौधरी की सक्रिय विशेष योगदान रहा |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *