आखिरी अलविदा जुमे के लिए उमड़ा जनसैलाब मांगी अमन चैन की दुआएं ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद

पाक एवं बरकतो से भरे मुकदस महीने में आखिरी अलविदा जुमा के अवसर पर शमशाबाद क्षेत्र के अकीदतमंदों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी तादाद में लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर सुकून के साथ नमाज अदा की तथा मुल्क के अमन चैन भाई चाराऔर खुशहाली के लिए दुआएं मांगी ।इस मौके पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आए ।संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा चप्पे चप्पे पर निगरानी की गई ।खास बात यह रही की पहली बार नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से पहनी नजर रखी गई ।जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी गई ।शुक्रवार की सुबह को ही कायमगंज सीओ राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष रमेश सिंह फैजबाग पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार एवं चिलसरा पुलिस चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा ।कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई तथा आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई ।कस्बे के मुख्य चौराहो बजारो एवं भीड़ भाड़ इलाकों मैं पुलिस फोर्स ने पैदल चलकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया ।प्रशासन की मुस्तैदी और शक्ति का ही परिणाम रहा की नमाज पूरी तरह से शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई ।कहीं से भी कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली ।जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली ।कस्बे की शाही मस्जिद कोर्ट सहित सभी मस्जिदों में नमाज के बाद दुआओं का सिलसिला देर तक चलता रहा ।नमाज की सकुशल संपन्न हो जाने के साथ ही क्षेत्र में ईद की खुशियो की रौनक भी साफ नजर आने लगी ।प्रशासन के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था आगे भी इसी तरह कड़ी रहेगी तथा शांति और शौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे ।कस्बे के मुफ्तीजफर अहमद कासिमी ने भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया नमाज संपन्न होने के दौरान कायमगंज तहसीलदार अनवर हुसैन, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष रमेश सिंह, फैजबाग पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, चिलसरा पुलिस चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।इस मौके पर नगर पंचायत प्रशासन ने भी मस्जिदों के आस पास एवं नमाजियों नमाज पड़ने बाले मार्ग की साफ सफाई की व्यवस्था समुचित ढंग से करवाई तथा मार्ग के दोनों तथा मस्जिद के आसपास चूना डलवाया ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *