ईद के पर्व पर शहर के बाजार गुलजार, खरीददारी को उमड़ी भीड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह।

कायमगंज |

ईद का त्योहार शनिवार को।

ईद-उल-फितर का पर्व को लेकर उत्साह है, शहर के बाजारों में भी चहल-पहल खासी बढ़ गई । शहर के प्रमुख बाजारों की दुकानों पर हर तरफ खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। ईद को शानदार ढंग से मनाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

ईद पर नए परिधान पहनना अच्छा माना जाता है। बड़े लोग छोटों को बतौर ईदी उपहार भी देते हैं। बाजार में इस बार ईद पर रंग-बिरंगी आकर्षक टोपियों की खास तौर पर मांग ज्यादा है। 30 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बाजार में उपलब्ध है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी चूड़ी, कंगन, बिंदी इत्यादि के साथ रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी में जुटी दिखी।

ईद पर बनने वाली सेवई की बिक्री भी बढ़ी है। बाजार में बनारसी के अलावा कई अन्य तरह की सेवई खूब बिक रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल सेवई 80 से 200 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। सूतफेनी की कीमत 100 रुपये से लेकर लगभग160 रुपये प्रति किलो है|

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *