फर्रुखाबाद /
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया ।
सर्वप्रथम मा0मंत्री जी द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऑफीसर्स क्लब सभागार में सूचना विभाग द्वारा स्थापित की गई ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ शीर्षांकित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया,तत्पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा सेवा पखवाडा 2025 के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सामान्य वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः धनराशि 51000, 21000, 11000 चेक प्रदान किये ।
तत्पश्चात खेल विभाग फर्रूखाबाद द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को ट्राफी प्रदान की, इसके बाद मा0 मंत्री जी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भारत कौशल प्रतियोगिता 2025-26 में रजत पदक प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया ।
इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 10 लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की व ग्राम रामपुर डफरपुर तहसील सदर के 10 लोगों को घरौनी वितरण किया गया तत्पश्चात सब मिशन ऑन एग्री कल्चर मैकेनाइजेशन योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत 01 लाभार्थी को किसान ड्रोन व 01 लाभार्थी को कस्टम हायरिंग सेन्टर अन्तर्गत टैक्ट्रर प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग के 02 लाभार्थी को मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व निषाद राज सब्सिडी योजना प्रदान की गई । इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग की बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाल लाभार्थी भैंस पालन की सब्सिडी प्रदान की गयी
इसके बाद मा0 मंत्री जी ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये हेतु कराई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया व उनकी पुरूस्कार राशि उनके खाता में हस्तारिंत की गई ।
इसके बाद मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया बन्धुओं एवं जनसामान्य को हार्दिक बधाई एवं शुभाकामना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफलतापूर्वक 09 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में गॉव-गॉव तक बिना किसी भेदभाव के गरीबों, पिछड़ों, असहायों, दिव्यांग जनों सहित समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से जो लाभ निरंन्तर दिया जा रहा है, उसका प्रभाव आज हम सभी को साफ दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मा0 मुख्यमंत्री जी को जो दायित्व सौपा है उस पर प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरन्तर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा यह प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं/सुरक्षा पर भरोसा का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों में प्रदेश की तरक्की हेतु किये गये विकास कार्यों से परिचित होने के साथ-साथ विकास के प्रति समर्पित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानने समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग को सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विगत 09 वर्षों में सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगो धारणा बदली है, आज प्रदेश में हर व्यक्ति स्वंय को पूरी तरह से स्वतंत्र व सुरक्षित महसूस कर रहा है। युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरी एवं रोजगार का अवसर मिल रहा है। माफिया एवं गुण्डाराज का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज हमारे समाज में बहू बेटिंया पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत दल के कलाकारों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लोकगायन की आकर्षक प्रस्तुति की गयी।
इसके बाद मा0 मंत्री जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने के अवसर पर जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर प्रेस-वार्ता कर मीडिया बन्धुओं को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराते हुए उनके जिज्ञासाओं का जवाव दिया व 09 वर्ष पर सूचना विभाग द्वारा जारी की गई पुस्तक का विमोचन किया।
इस अवसर पर मा0 सांसद मुकेश राजपूत, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, मा0 विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, मा0 विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा व समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
