युवक को गोली मारकर घायल किया:पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

1 Min Read

कमालगंज/फर्रुखाबाद:

थाना कमालगंज में युवक शिवा उर्फ चऊआ ठाकुर को गोली मारकर घायल कर दिया गया।थाना कमालगंज के ग्राम पहाड़ियां निवासी शिशुपाल का युवा पुत्र शिवा उर्फ चऊआ ठाकुर आज शाम मोहल्ला गंगा गली हनुमान मंदिर के निकट दोस्तों के फिंगर खा रहा था।उसी समय वहां पहुंचे युवक ने तमंचे से शिवा के ऊपर फायर कर दिया सीने के निकट गोली लगने से शिवा लहूलुहान होकर गिर पड़ा उसे तुरंत सीएससी कमालगंज ले जाया गया।डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा,थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने अस्पताल जाकर घायल शिवा के हालचाल लिए पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की बताया गया।अमन नामक युवक ने शिवा को मार डालने के लिए गोली चलाई है।पुलिस अमन के बारे में जांच पड़ताल व उसे तलाशने में जुट गई है।मालूम हो कि इंस्पेक्टर ने आज दोपहर बाद थाने में आमद कराई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *