खाध विभाग ने 13 घरेलू सिलेंडर ज़ब्त किए, कुट्टू के आटे के भरे गए नमूने।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कामर्शियल की जगह प्रयोग किए जाने वाले 13 सिलेंडर जब्त किए गए। अनिल कुमार यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी,श्रीमती नेहा गुप्ता पूर्ति निरीक्षक,अमित चौधरी पूर्ति निरीक्षक की टीम ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।ग्रांड सेवर रेस्टोरेंट आई०टी०आई० चौराहा,होटल अयोध्या आई०टी०आई० चौराहा, मोती महल रेस्टोरेंट,माडल शाप स्थिति रेस्टोरेंट,न्यू नीलम रेस्टोरेंट, आनन्द रेस्टोरेंट,सीमा बेकरी,ओमसाई बेकरी एवं होटल, गृहस्थी रसोई सेन्टर,बन्नू मिष्ठान भंडार,पूविका रेस्टोरेंट एवं कैफे, मधुर मिलन रेस्टोरेंट वरांमडा,अनोखे लाल मिष्ठान भंडार,सौरभ गैस चूल्हा रेलवे रोड,एवं सेठ लाला अनोखेलाल के प्रतिष्ठान स्थित किचन एवं व्यवसाय गोदामों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान 13 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।रेलवे रोड स्थित ओमसाई राम बेकरी के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि काम बंद है इसके बाबजूद मोहन पैलेस गली स्थित कारखाने को खुलवाकर देखा गया तो तो वहां दो सिलेंडर मौजूद थे।जिनको जप्त किया गया।होटल रायल अक्षय बालों ने बताया कि उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया है। नेहरु रोड स्थित बन्नू मिष्ठान भंडार के यहां 42 सिलेंडर मिले जिनमें 10 सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा था।मिष्ठान भंडार के मालिक कि हमारे सभी कामर्शियल गैस सिलेंडर है सभी सिलेंडरों के कागजात है।मिष्ठान भंडार मालिक को कागज़ात कार्यालय में दिखाने को कहा गया। बढ़पुर स्थित अनोखेलाल मिष्ठान भंडार की दुकान पर घरेलू सिलेंडर से समोसे बनाए जा रहे थे निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने शिकायत की कि जितेंद्र गैस सर्विस से कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहें।जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया की जितेन्द्र गैस सर्विस के यहां कामर्शियल गैस सिलेंडरों की 30 प्रतिशत की आपूर्ति करने को कहा है यदि किसी को कामर्शियल गैस सिलेंडर की जरूरत है तो उसकी मांग पर उपलब्ध कराएं जायेंगे।

खाध पदार्थ के नमूने भरे।

खाध विभाग की टीम ने नगर में पक्का पुल स्थित घनश्याम दास सिंधी की दुकान से कुट्टू आतु का आटा का नमूना भरा मठिया देवी मंदिर तिवारी नर्सिंग होम के निकट 16 दुकानों की जांच पड़ताल की गई कायमगंज में बालाजी मंदिर के निकट आठ दुकानें चेक की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *