दहेज़ हत्या में वांछित पत्नी का हत्यारा कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार ।

3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज:

थाना क्षेत्र कायमगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रेम नगर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को हत्या में प्रयुक्त हथियार (कुल्हाड़ी) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार, 7 मार्च की है। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी विजय और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पति विजय ने शिवानी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके से पैसे लाने का बनाते थे दबाव

मृतका शिवानी के पिता चंद्र किशोर कोरी (निवासी घसिया चिलौली) ने रविवार, 8 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी पति विजय, ससुर रामनिवास, सास पुष्पा और देवर राघव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पिता चंद्र किशोर ने आरोप लगाया है कि शिवानी की हत्या दहेज के लालच में की गई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शिवानी पर मायके से पैसे लाकर मकान बनवाने का दबाव बना रहे थे। इसके चलते उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। ज्ञात हो कि शिवानी और विजय की शादी चार साल पहले हुई थी और उनकी काव्या नाम की एक साल की बेटी भी है।

आरोपी पति जेल रवाना, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी पति विजय को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विजय की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *