अराजकता अवैध वसूली, और गंदगी पर 100 प्रतिशत रोक लगा दी: स्वर्ग धाम सेवादल अध्यक्ष।

4 Min Read

फर्रुखाबाद |

आज दिनांक 8 मार्च को स्वर्गधाम सेवा दल की बैठक स्वर्ग धाम पर स्थित पार्क में संपन्न हुई | बैठक में स्वर्गधाम से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक की अध्यक्षता आचार्य अमरीश जी महाराज के द्वारा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि सभी के सहयोग से स्वर्ग धाम पर हो रही है अराजकता अवैध वसूली और गंदगी आदि पर 100% रोक लगा दी गई है और लगातार स्वर्गधाम सेवादल की टीम के द्वारा घाट को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।अब इसी के परिपेक्ष में भीषण गर्मी और बरसात के समय लोगों के बैठने की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न होती है इसके लिए आवश्यक है की एक बड़ा हाल का निर्माण हो जिसमें की कम से कम 1000 लोग बैठ सके इस हाल को बनवाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी जन सहयोग से इसको बनाया जाएगा पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा इसको बनवाने के लिए कहा गया था पर अब जिला प्रशासन नहीं बनवा रहा है यहां पर स्थानीय विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के भी द्वारा काफी कार्य जाने की घोषणा की गई थी पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है, स्वर्ग धाम किसी एक व्यक्ति का नहीं है सभी का है पर हमारे यहां के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं वह सब घाट को लेकर इतने उदासीन और लापरवाह है की कभी कोई काम नहीं कराया यदि जनप्रतिनिधि चहा ले तो पूरे स्वर्गधाम की सूरत बदल सकती है पर जिले के सभी सांसद विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष मजाल क्या एक पैसे का भी काम स्वर्गधाम पर करवाते हो अब जनता को खुद कार्य कराने पड़ेगा तभ जाकर स्वर्गधाम अच्छा होगा, वरिष्ठ सदस्य सत्यपाल सिंह प्रगलम ने स्वर्गधाम पर रंगा पुताई का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व समिति से पास कर लिया गया बहुत जल्द रंगाई पुताई कराकर दीवारों पर गीता और अन्य उपदेश लिखे जाएंगे अनिल द्विवेदी के द्वारा घाट पर गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ठंडे पर जल की व्यवस्था कराई जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसको सर्वसम्मति से पास करते हुए जन सहयोग के माध्यम से वाटर कूलर लगाए जाने का निर्णय लिया गया , राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गवाहों से घोषणा पत्र लेना आवश्यक है और इन सबको डिजिटल रूप से सेव करने गवाहों के फोटो खींचना आदि की सारी व्यवस्था घाट पर ही की जाए जिससे कि कोई भी गलत व्यक्ति प्रमाण पत्र ना बनवा सके बैठक में घाट की साफ सफाई और उत्तर की तरफ लगातार आ रही शिकायत और आज संज्ञान लेकर स्वर्गधाम सेवादल की टीम गई और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए गए की ढाई सौ रुपए से अधिक किसी भी अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति से नहीं लिए जाएंगे और यदि अब दोबारा शिकायत आई तो घाट पर काम करने वालों को वहां से भगा दिया जाएगा किसी भी प्रकार की अराजकता और अवैध वसूली को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा | शीघ्र ही स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ता घाट की व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर अराजकता को खत्म करेंगे |

आज की बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश राजपूत , स्वामी उमेश आनंद भारती, श्यामेंद्र दुबे नीरज अनिल द्विवेदी विष्णु मिश्रा पंकज राठौर कुलदीप कुमार अजय कुमार रवि सक्सेना रामदास गुप्ता सौरभ पांडे बाबू भाई राजीव वर्मा ओमनिवास पाठक आलोक मिश्रा भरे नीलू पाल सूरत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *