राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच द्वारा क्रय विक्रय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना का जोरदार स्वागत किया।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद:

सुभाष नगर स्थित गंगा गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों व कायस्थ समाज द्वारा क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना जी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उसके पश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती की गई मंच संचालन अशोक सक्सेना ने किया कार्यक्रम में सभी ने प्रदीप सक्सेना जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम में बोलते हुए शैलेन्द्र सक्सेना ने कहा हमारी जाति बुद्धजीवी वर्ग से आते है लेकिन नई पीढ़ी की अनुपस्थिति से ऐसा लगता है वह समाज के बारे में जानकारी कम है उनको भी हमें साथ में लाना चाहिए जिससे वह हमारे कायस्थ समाज के बारे में सक्रिय हो सकें क्योंकि नौजवान के आगे आने से हमारी ताकत को बढ़ावा मिलेगा डा०पी के राज ने कहा हमें समाज के कार्यक्रम में परिजनों के अलावा समाज के पांच कायस्थ समाज के लोगो को और लेकर आना चाहिए जिससे समाज के लोगो की सक्रियता अपने समाज के प्रति बढ़ेगी राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव ने कहा हमें दूसरे की कमियां नहीं उसकी अच्छाई से सबक लेना चाहिए जिससे समाज के लोगो का उत्थान हो सके कार्यक्रम के उपरांत फूलों की होली खेलकर एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई कार्यक्रम में क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है जो समाज के लोगो का प्यार मेरे प्रति है कल पार्टी के अलावा समाज के लोगो ने भी मेरा उत्साह वर्धन किया।अब नौजवान को नई ऊर्जा भरने व समाज के प्रति प्रत्येक रविवार को चाय के नाम कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगो के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरु कर रहा हूं आप लोग का सहयोग चाहिए और मुझे पूर्ण विश्वास आप सभी सहयोग करेंगे इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ |

इस अवसर पर शैलेन्द्र सक्सेना,नीरज सक्सेना, पंकज सक्सेना, दिनेश स्वरुप, महेश स्वरुप सक्सेना,अनिल कुमार सक्सेना मेडिकल स्टोर वाले, ब्रजेश सक्सेना, नरेन्द्र सक्सेना (राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच प्रदेश उपाध्यक्ष),चन्द्रकान्त श्रीवास्तव,राजीव सक्सेना, सुनील सक्सेना, आलोक सक्सेना (कोटेदार),संदीप सक्सेना, मोहित सक्सेना, रोहित सक्सेना, अर्पित सक्सेना,सौरभ, गौरव सक्सेना, नितिन सक्सेना, रौनक सक्सेना, उमाशंकर सक्सेना एडवोकेट,अभिनव,जय सक्सेना, आदि लोग मौजूद रहे यह जानकारी राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सक्सेना ने जानकारी दी व होली मिलन समारोह की व्यवस्था संभाली।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *