कायमगंज सीएससी पर डीएम,एसपी व विधायिका ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज |

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र कायमगंज सीएससी का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी कायमगंज व विधायिका डॉ सुरभि गंगवार व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर किया।

इस अवसर पर विधायिका सुरभि गंगवार ने कहा की जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाइयां ब्रांडेड दवाओ की तुलना में बहुत सस्ती होती हैं यह आम आदमी को जेनेटिक दवाई 50% से 90% तक कम कीमत पर उपलब्ध कराती है जिससे इलाज का खर्च काफी कम हो जाता है सस्ती होने के बावजूद इन केन्द्रो पर मिलने वाली दवाई गुणवत्ता पूर्ण होती है यह दवाएं अच्छी तरह से परीक्षण की गई होती है और उनकी प्रभावकारिता ब्रांडेड दबाव के बराबर होती है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विपिन कुमार, डॉ अमरेश कुमार, डॉ नदीम इकबाल, कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *