फर्रुखाबाद ।
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से 56 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान पटरी पर गिर गए। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए और सिर में भी गंभीर चोट आई। आनन-फानन में रेलवे पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

कानपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे देवेंद्र सिंह मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह कानपुर के रीजेंसी अस्पताल से दवा लेकर फर्रुखाबाद लौट रहे थे। ट्रेन जब फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो उतरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर जा गिरे। इसी बीच ट्रेन चलती रही और वह पहियों की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनके दोनों पैर कट गए।पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शवबताया गया कि शुरुआत में परिजनों ने शव को मोर्चरी ले जाने से मना कर दिया था। सूचना मिलने पर कादरीगेट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।देवेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटा सुमित और बेटी प्रिया को छोड़ गए हैं। एक परिवार की खुशियां इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
