फर्रुखाबाद।
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत एम0आई0सी0, फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज, फर्रुखाबाद में बनाए गए बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
