फर्रुखाबाद।
जनसेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को अपना परम ध्येय मानते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) फर्रुखाबाद की अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा लगातार जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर हैं। इसी क्रम में आज रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और IMA फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, बहादुरपुर राजेपुर में चतुर्थ बाढ़ राहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
रेड क्रॉस के सभापति शीश मेहरोत्रा के संयोजन में आयोजित इस कैंप में कांधर, कुंवरपुरा, खुंटिया, सिया, सरह, बांकेपुरवा, महमदगंज, टेरा अकबरपुर, सवासी एवं धीरजपुर सहित 10 बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।
स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालते हुए IMA अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा और उनकी वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने खुद मरीजों की जांच की। डॉ. शर्मा के जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते कैंप में कुल 355 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य रक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए 112 बाढ़ प्रभावित बच्चों को वस्त्र भी वितरित किए गए।
डॉ. कविता शर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, अवनीश अग्निहोत्री और रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने इस सामाजिक पहल को सफल बनाया। ग्रामीणों ने डॉ. शर्मा और पूरी टीम की इस निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवा की मुक्तकंठ से सराहना की।

