छप्पर उठाते समय कच्ची दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, पांच घायल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

छप्पर उठाते समय कच्ची दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, पांच घायल

मैनपुरी (अजय किशोर) दन्नाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतापुर गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश और तेज हवा के बीच ग्रामीण एक मकान पर छप्पर ठीक कर रहे थे और उसे दोबारा दीवार पर रखवा रहे थे। इसी दौरान अचानक पुरानी और जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे और आसपास मौजूद कुल सात लोग मलबे के नीचे दब गए।

Ad image

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ शैलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके सगे चाचा 45 वर्षीय सुधीर पुत्र रामदास की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के लिए ले जाते समय शिकोहाबाद के पास उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस भीषण दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 15 वर्षीय मोहन के अलावा राजीव, राधेशान, रंजीत और जयचंद शामिल हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण और दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुजय सिंह ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का हाल जाना।

प्रशासन ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार और घायलों को शासन स्तर से नियमानुसार हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *