फर्रुखाबाद न्यूज़:- संगठन विस्तार व 2027 चुनाव की तैयारी: फर्रुखाबाद में भाजपा की जिला कार्यकर्ता बैठक संपन्न |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
5 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी तथा नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत एक दिवसीय प्रवास पर जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे।

काली नदी सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां प्रदेश महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी ने उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इसके उपरांत प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि भाजपा का संगठन विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी होनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के योगदान से जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन परिवर्तनशील है और समय-समय पर नए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाती हैं। यह दायित्व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के प्रत्येक अभियान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करना है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम सहित देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के पश्चात कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे और पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाए।

जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जनपद में 1,612 बूथ गठित किए गए हैं तथा 257 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा का गठन भी प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इन मोर्चों में नए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रमोद अग्रहरि को अमृतपुर एवं कायमगंज विधानसभा तथा प्रशांत राय चौबे को सदर एवं भोजपुर विधानसभा का प्रवासी बनाया गया है।

संगठनात्मक बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री मांशू गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य कुलदीप दुबे, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक बीरेन्द्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, बीरेन्द्र कठेरिया, रश्मि दूबे, संदेश राजपूत, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, मनोज गंगवार, जिला मंत्री पंकज पाल, शिवमोहन सिंह, पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, हेमचंद्र राजपूत, हिना दवे, जिला मंत्री श्वेता दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, डॉ. नितिन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक सुशील राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *