एटा में पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण और फ्लैग मार्च से सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

एटा में पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण और फ्लैग मार्च से सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Ad image

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण, पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने थाना मलावन का त्रैमासिक निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने थाना पिलुआ का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चौकीदारों के साथ बैठक की।

क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने थाना मलावन क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक अथवा झूठी सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इसके बाद सीओ सकीट ने थाना मलावन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण किया। थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के साथ महिला संबंधी शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा मिशन शक्ति की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना पिलुआ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और विभिन्न रजिस्टरों का जायजा लिया। आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं और अभियोगों की स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लंबित वारंट-सम्मन तथा न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन, गश्त एवं पिकेट व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एएसपी ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर प्रभावी पेट्रोलिंग, फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंबित माल मुकदमाती और लावारिस माल का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कर मालखानों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने को भी कहा गया।

निरीक्षण के बाद एएसपी ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ वार्ता की। उन्होंने ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस-जनसहयोग को मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना मलावन के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *