क्षत्रिय करणी सेना की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद।

पीली कोठी न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित क्षत्रिय करणी सेना के कार्यालय में रविवार को संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, सदस्यता एवं संगठन विस्तार को गति देने तथा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ और जिला संरक्षक लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़ की मौजूदगी रही।

बैठक के दौरान चिकित्सक डॉ. अमरनाथ को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

कुलदीप सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राजेपुर के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य फर्रुखाबाद का दायित्व सौंपा गया। ओमेंद्र सिंह को ब्लॉक सचिव बढ़पुर, डॉ. गौरव सिंह को जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अभिषेक सोमवंशी को विधानसभा सचिव सदर तथा रामप्रताप को जिला सचिव फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया। गजेंद्र सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में संगम सिंह चौहान, यशवीर सिंह राठौड़ और रणजीत सिंह चौहान को ब्लॉक समिति सदस्य राजेपुर बनाया गया। अभय प्रताप सिंह चौहान और विजय सिंह को ब्लॉक सचिव राजेपुर, मोहन सिंह को राजेपुर ब्लॉक मंत्री तथा दीप सिंह सोमवंशी को जिला उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को केवल जिला स्तर तक सीमित न रखते हुए गांव, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा। समाज से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा और पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *