कायमगंज/ फर्रुखाबाद |
रिपोर्टर सुधीर सिंह |
कंपिल रोड, निकट शकुंतला टीचर्स कॉलोनी स्थित किरन पब्लिक स्कूल में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस (शिक्षक दिवस) पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, एकेडमिक मैनेजर डॉ. उदित पटेल एवं खुशी पटेल द्वारा माँ सरस्वती व डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मेधावी छात्र सम्मानित

समारोह में छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, प्रेरणादायी समूह गान और लघु नाटिकाओं के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भाषण और कविताओं के जरिए शिक्षकों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने संभाली प्रशासनिक व्यवस्था
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीनियर विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की कमान संभालना रहा। हेड गर्ल ने प्रधानाचार्य, हेड बॉय ने विद्यालय कोऑर्डिनेटर और स्पोर्ट कप्तान ने पीटीआई की भूमिका निभाई। अन्य छात्रों ने शिक्षकों के रूप में कक्षाओं का संचालन कर अनुशासन की मिसाल पेश की।
‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान की अनूठी पहल
पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान को जोड़ते हुए विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर छायादार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इसके पश्चात केक काटकर सभी में मिष्ठान वितरित किया गया।
शिक्षकों एवं प्रबंधन का संदेश
प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए डॉ. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। मैनेजर कल्पना गंगवार ने छात्रों को अनुशासन और गुरुजनों के प्रति आदर बनाए रखने की प्रेरणा दी, वहीं प्रधानाचार्या राधिका नायर ने कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।
सफल संयोजन और उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संयोजन शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रान्त सिंह, अंजना जयन, शिवानी राठौर, आकांक्षा सैनी, आरजू गंगवार, हिरा अंसारी और अल्पना यादव की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर जयन राजन, शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, शाहरुख खान, अजमत अली, अतुल प्रताप सिंह, हरिद्वार द्विवेदी, शिक्षिका अंजू बाथम, प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी, पूजा, फराह खान, उमाकांत वर्मा और रवि कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

