प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो पानी-टंकी पर चढ़ा युवक:अमरोहा में मां की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस, आरोपी गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो पानी-टंकी पर चढ़ा युवक:अमरोहा में मां की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस, आरोपी गिरफ्तार

Ad image

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में प्रेमिका द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला नवीन तहसील परिसर का है। पुलिस के मुताबिक, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र तीरथ एक युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने और बातचीत बंद करने से नाराज था। गुरुवार शाम वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर तक युवक के टंकी पर चढ़े रहने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंचकर उसे बातचीत के जरिए नीचे उतारा।

इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर नौगावां सादात थाने में जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 349/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *