फर्रुखाबाद।
जिले की कानून व्यवस्था को अधिक दुरुस्त और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजय सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फतेहगढ़ कोतवाली पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी आरती सिंह ने नए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर पदभार ग्रहण करने और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है, ताकि जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

